Breaking News

झूठ पर शोध कर नफरत फैलाती है भाजपा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आज दिनभर नववर्ष 2021 पर मंगल कामनाओं का आदान-प्रदान जारी रहा। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने देशवासियों और कार्यकर्ताओं को नववर्ष 2021 के लिए बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। और सभी से सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत दिलाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा।

इस अवसर पर अखिलेश यादव से आज बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर नए वर्ष की बधाई दी। उनसे मिलने वालों में हजारों कार्यकर्ता, विधायक, डाक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। सभी ने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भरोसा दिया। अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केन्द्र के पण्डित हरिप्रसाद मिश्र, राजपुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ आशीर्वाद दिया और रक्षासूत्र बांधा। कुछ लोगों ने श्री यादव को ‘हल‘ भेंट किया।

देवां शरीफ से सभासद साफ़े जुबैरी तथा दानिश सिद्दीकी बाराबंकी ने देवां शरीफ आस्ताने की प्रतिकृति भेंट की। किन्नर सोनम चिश्ती ने भी शुभकामना दी। पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व कुलपति प्रो. बी पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भेंटकर्ताओं में शामिल थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, नौजवान और अल्पसंख्यक भी भेंट करने वालों में शामिल रहे। किशन सिंह धानुक की बैण्ड पार्टी ने देशभक्ति के गीत सुनाये, तो सपेरा समाज की बीन भी गूंज रही थी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है। यही भाजपा को हराने का अंतिम अवसर है। किसान, गरीब, नौजवान सभी भाजपा के विरूद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है। उन्होंने कहा कि मंहगाई बढ़ गई है। सरकार किसानों को बहका रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार भी 6 हजार रूपए देती थी। किसानों को बाजार के सहारे पर नहीं छोड़ा जा सकता है। भाजपा सरकार कारपोरेट की पक्षधर है, इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उसे बर्बाद करने का षड़यंत्र रचा है जिसके विरोध में किसान आक्रोशित है।

About Samar Saleel

Check Also

अवैध गेमिंग के कारण सरकार को 20897 करोड़ का नुकसान, यूजर्स को भी चपत; सट्टेबाजी-जुआ मंच जुटा रहे करोड़ों

अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी विदेशी कंपनियों से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ...