वाराणसी। बनारस लिट फेस्ट (Banaras Lit Fest) ने अवार्ड्स के लिए हिंदी और अंग्रेजी में किताबें शॉर्टलिस्ट कर की हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय साहित्य में कविता, कथा, कथेतर और अनुवाद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कृतियों को प्रदान किया जाता है। बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स के लिए उन साहित्यिक हस्तियों को चुना जाता है जिनका भारतीय समाज, कला, संस्कृति और साहित्य की समृद्धि में विशेष रहा हो।
बनारस लिट फेस्ट के लिए इस वर्ष चयनित कृतियां भारतीय साहित्य की विविधता, इतिहास, पहचान और समकालीन समाज के बहुआयामी स्वरूप को उजागर करती हैं। बनारस लिट फेस्ट का उद्देश्य साहित्यिक नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज को संवेदनशील बनाने रचनाकारों को सम्मानित करना है।
बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स 2025 के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा आगामी 23 फरवरी को दिल्ली स्थित पीएचडीसीसीआई हाउस में होने वाले EK कार्यक्रम में की जाएगी। प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को 51,000 रुपए का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और एक स्मृति चिन्ह से प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों का औपचारिक वितरण 9 मार्च को होटल ताज, वाराणसी में आयोजित समारोह में किया जाएगा।
CM Atishi का इस्तीफा, LG ने भंग की Assembly, नए CM पर Shah के घर शीर्ष BJP नेताओं की बैठक
बनारस लिट फेस्ट के अध्यक्ष दीपक माधोक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स साहित्य की शक्ति और उसके सामाजिक प्रभाव का उत्सव है। इस वर्ष की चयनित कृतियाँ संवेदनशील और कलात्मक रूप से समृद्ध हैं। फेस्ट के संस्थापक एवं सचिव बृजेश सिंह ने कहा कि निर्णायक मंडल ने अत्यंत परिश्रम के उपरांत इस सूची का चयन किया है।