लखनऊ/वृंदावन (दया शंकर चौधरी)। गाय (Cow) को राज्यमाता का प्रतिष्ठित स्थान दिलाने के लिए चल रहे ‘प्रार्थना ही आंदोलन’ अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (CM Yogi Aditya Nath) से राज्य विधानमंडल सदन में तत्सम्बंधित प्रस्ताव पास कराने की प्रार्थना की गई है। प्रार्थना में कहा गया है कि गौमाता को राज्यमाता का प्रतिष्ठित दर्जा दिये जाने से राज्य का चतुर्दिक विकास हो सकेगा।
BLF Awards 2025 : शॉर्टलिस्ट हुईं किताबें, 23 फरवरी को दिल्ली में होगी घोषणा
इस सम्बंध में श्री धाम बरसाना के भजन निष्ठ संत विनोद बाबा महाराज ने कहा है कि राधारानी के चरणों में प्रार्थना की जानी चाहिए कि उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले।
विनोद बाबा राधारानी के परम भक्त हैं और प्रतिदिन श्री धाम बरसाना की परिक्रमा करते है। वह नित्य 12 घंटे एक आसन पर बैठकर हरिनाम करते है।
अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण जन्म भूमि एवम सनातन सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने अधिवक्ता उपेंद्र तिवारी और गौ सेवक लालू भाई के साथ मिलकर श्री धाम वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद श्री धाम बरसाना में राधारानी महारानी के दर्शन किए, तत्पश्चात प्रिया कुंड स्थित विनोद बाबा महाराज के आश्रम में सामूहिक हरिनाम कीर्तन और आरती में शामिल होने के बाद विनोद जी महाराज से आशीर्वाद मांगा कि आप राधारानी के चरणों में प्रार्थना करें कि उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले।
विनोद बाबा ने भक्तों से कहा कि मैं राधारानी के चरणों में प्रार्थना करूंगा कि उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज माता का दर्जा मिले। इससे पहले भी विनोद बाबा महाराज ने एक पोस्टर का विमोचन किया था, जिसमे भक्तो से अनुरोध किया गया था कि 11 बार राधा नाम जपकर प्रार्थना करें। भक्तो को पूरा विश्वाश है कि राधा रानी के चरणों में की गई प्रार्थना जरूर सफल होगी और उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिलेगा।
वृंदावन में आयोजित हुआ गौ धर्म संसद
उल्लेखनीय है कि गत 27 जनवरी को गौभक्तों के द्वारा श्री धाम वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की सुरभि गौ शाला के प्रांगण में गौ धर्म संसद का आयोजन किया गया था। ब्रजवासी गौ भक्तों द्वारा सामूहिक हरिनाम संकीर्तन कर भगवान श्री राधा कृष्ण ठाकुरजी के चरणों में प्रार्थना की गई की उत्तर प्रदेश में गौ माता को ससम्मान राज्य माता का दर्जा प्रदान किया जाए।
CM Atishi का इस्तीफा, LG ने भंग की Assembly, नए CM पर Shah के घर शीर्ष BJP नेताओं की बैठक
गौ धर्म संसद में उपस्थित गोभक्तों ने कहा कि हर सनातनीयों के गोत्र का उल्लेख ऋषियों के नाम पर होता हैं और ऋषि गौ सेवा और गौ माता की रक्षा अपना परम कर्तव्य समझते थे। अतः गौ रक्षा और गौ सेवा हर सनातनी का सांस्कृतिक कर्तव्य है।