Breaking News

बीएसएनवी कॉलेज के छात्रों ने निरंतर 2023 में लहराया परचम

लखनऊ। आईटी कॉलेज में विगत वर्षों की भातिं इस वर्ष भी CCITC क्लब द्वारा निरंतर का आयोजन किया गया। निरंतर 2023 इस आयोजन का छठा संस्करण है जो 2017 से सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। इस वैज्ञानिक आयोजन निरंतर 2023 में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ सीएम नौटियाल और प्रो आलोक धवन थे। आप दोनों ने विज्ञान समाज को कैसे प्रभावित करता है उसपर विस्तार से प्रकाश डाला।

बीएसएनवी कॉलेज के छात्रों ने निरंतर 2023 में लहराया परचम

इस कार्यक्रम में विशेष क्षण तब आया जब मंच पर आसीन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जा रहा था तब प्रो आलोक धवन ने सभा में से एक बच्ची को बुलाया और उसके हाथों से मुख्य दीप को प्रज्वलित कराया। अपने उद्बोधन में उन्होंने इसपर बताया की निरंतर नाम तभी सार्थक होगा जब हम वैज्ञानिक अपने अनुभवों को अपने विचारों को अपनी पीढ़ी में निरंतर पहुँचा देंगे, ये दीप प्रज्वलन इसी निरंतरता की शुरुआत है। साइंस निरंतर है और निरंतर ही रहेगा।

बीएसएनवी कॉलेज के छात्रों ने निरंतर 2023 में लहराया परचम

निरंतर 2023 में कई सारी प्रतियोगिता कराई गई जिसमें लखनऊ के कई कॉलेज और स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। BSNVPG COLLEGE के बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया। B.Sc.Vth Semester के छात्र चेतन वर्मा, योग्य चंद्र और छात्रा अंशिका प्रजापति ने इसमें भाग लिया। चेतन वर्मा और योग्य चंद्र ने Scrap to Asset प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे उन्होंने फेक दी जाने वाली बेकार चीजों से Night Reading Lamp बनाकर दिखाया।

👉महात्मा गाँधी सत्याग्रह और चरखा

अंशिका प्रजापति ने Canvas प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रदूषण और जनसंख्या विस्फोट से दुःखी धरती माँ का बहुत ही सुंदर चित्रण किया, और कैसे धरती माँ हरी भरी वसुंधरा बन सकती है उसका भी उपाय अपने Canvas में दिया। जजों ने इन बच्चों की बनी canvas aur Night Reading Lamp की भरपूर सराहना किए।

बीएसएनवी कॉलेज के छात्रों ने निरंतर 2023 में लहराया परचम

Scrap to Asset प्रतियोगिता में बीएसएनवी कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बच्चों के साथ महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के डॉ ललित प्रकाश गुप्ता पूरे कार्यक्रम में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद थे। बच्चों ने इस प्रतियोगिता मे अवसर देने के लिए प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्र, कल्चरल कमिटी के प्रो डीके गुप्ता और प्रो ज्योति काला का विशेष आभार व्यक्त किया।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...