Breaking News

योगी की सभा में शामिल होने आ रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से ज्यादा लोग घायल

रामपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल होने आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बीस से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार दोपहर बाद रामपुर में जनसभा प्रस्तावित है। वह करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क है। इससे पहले मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व जिलाधिकारी के साथ ही शहर विधायक ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी दोपहर 1.25 बजे पुलिस लाइन के मैदान में हेलीकाप्टर से आएंगे। इसके बाद डेढ़ बजे फिजिकल कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वितों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

इसके अतिरिक्त करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री रामपुर आकर जनता को करोड़ों की विकास कार्यों की सौगात देंगे।

सीएम बोले- पुलिस के कारण ही प्रदेश दंगा मुक्त
योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद में पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध खत्म हो गया है। सात वर्ष में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। पर्व व त्योहार शांतिर्पूण तरीके से संपन्न किए गए हैं।

About News Desk (P)

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में लखनऊ और पूर्वी विधानसभा का महत्वपूर्ण योगदान- ओपी श्रीवास्तव

• भाजपा को भारी मतों से लखनऊ की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत दिलाएंगे ...