Breaking News

टैक्स वसूली में मिला व्यापार मंडल का सहयोग

लखनऊ। नगर निगम द्वारा जोन 3 में प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येन्द्र सिंह एवं जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में टैक्स वसूली अभियान चलाया गया। अभियान में शामिल मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रवर्तन दल और जोन-3 की राजस्व निरीक्षक स्वाति सिंह एवं उनके कर्मचारियों के साथ कर वसूली और सीलिंग का अभियान चलाकर 38 दुकानों को सील किया गया। इस अभियान के दौरान मौके पर 2.44 लाख रुपये की नकद वसूली की गयी। अभियान अलीगंज, आईटी चौराहा, फैज़ुलगंज में चला।

इस पूरे अभियान में देखने वाली की बात यह रही कि प्रगतिशील आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शाज़ेब खान ने आगे आकर व्यापारियों को व्यक्तिगत रूप से समझाया कि टैक्स अदा करना हमारा कर्तव्य है। जिसके परिणामस्वरूप तमाम व्यापारियों ने आगे बढ़कर चेक के जरिये टैक्स अदा किया।

इसी दौरान सूत्रों के जरिये अभियान चला रही टीम को पता चला कि कुछ सील की गई दुकानें खोल दी गई हैं। जिसपर मौके पर जाकर प्रवर्तन दल और नगर निगम की टीम ने सील तोड़ने के अपराध के लिए FIR करने की चेतावनी देते जल्द टैक्स जमा करने की बात कही। इसके बाद दुकानदारों ने एफआईआर से बचने के लिए चेक के जरिये टैक्स जमा कर दिया।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...