Breaking News

चीज़ की एक स्लाइस का सेवन करने से आपको मिलेगी एक गिलास दूध के बराबर ताक़त

फल  सब्जियों के फायदों के बारे में हर कोई जनता है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसका प्रयोग भी करते हैं इससे शरीर को कई फायदा पहुँचते हैं लेकिन चीज़ भी शरीर के लिए कम लाभकारी नहीं है इसकी जानकारी आपको भी नहीं होगी चीज़ एक ऐसा डेयरी उत्पाद है, जिसे लोग फास्ट फूड के बढ़ते चलन के कारण खासा पसंद करते हैं इसके फायदों पर एक नजर डालते हैं जिनके बारे में आप भी जान जायेंगेचीज़ की एक स्लाइस को एक गिलास दूध के बराबर माना जाता है इसका सीमित मात्रा में सेवन लाभकारी है

दांतों के लिए
चीज़ दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार है यह दांतों के चारों ओर एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है खनिज तत्व मुंह में उपस्थित लैक्टिक एसिड से दांतों के एनेमल की रक्षा करते हैं इसमें कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व दांतों को मजबूत और लंबे समय तक स्वस्थ बनाते हैं  दांतों को बेकार होने से रोकते हैं

वजन कंट्रोल
चीज़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है यह मसल्स बनाने में मददगार होने के साथ-साथवजन कंट्रोल करनें में भी सहायक है वजन कम करने के लिए आप कैलरी में कम आहार लेकर दिन में दो-तीन सर्विंग लो फैट चीज़ सरलता से खा सकते हैं

आंतों के लिए फायदेमंद
चीज़ में अच्छे माइक्रो बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं चीज़ मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाने  पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है इसमे उपस्थित विटामिन-बी12 जस्ता और बैक्टीरिया पाचनतंत्र को सुचारू रखने में सहायक है

हड्डियां मजबूत होंगी
चीज़ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है इसमें उपस्थित विटमिन-बी कैल्शियम को सारे शरीर में पहुंचाता है  विटमिन-डी कैल्शियम को हड्डियों में स्टोर करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं इसके अतिरिक्त चीज़ बुजुर्ग लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है यह एक किस्म से हड्डी का रोग है, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है

About News Room lko

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...