Breaking News

अयोध्या दीपोत्सव में जनभागीदारी का आह्वान

लखनऊ। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने अयोध्या दीपोत्सव में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होने इसके लिए विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इस कार्य हेतु अभियान चलाकर जनता से दियों के लिए तेल और बाती का दान संग्रह करें।

यह उत्सव जनता की भावनाओं से जुड़ा उत्सव है, इसे बड़ी जनभागीदारी से मनाया जाए। आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, आयोध्या के विद्यार्थियों द्वारा ‘दिव्य दीपोत्सव-2022‘ के लिए विकसित मोबाइल एप एवं ‘प्रतीक चिह्न‘ का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा यह उत्सव जनता की भावनाओं से जुड़ा उत्सव है, इसे बड़ी जनभागीदारी से मनाया जाए। उन्होंने अधिक दान करने वालों की सूची बनाने का भी निर्देश दिया, जिससे सर्वाधिक दान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जा सके।

विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने ‘प्रतीक चिह्न‘ में निहित परिकल्पनाओं तथा बीटेक के विद्यार्थियों ने ‘मोबाइल एप‘ में दीपोत्सव के दौरान उपलब्ध हो सकने वाली विविध जानकारियों की विशेषताओं से अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी,विशेष कार्याधिकारी शिक्षा पंकज जॉनी भी उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...