Breaking News

कैण्ट विधायक ने किया आलमबाग के चन्दर नगर में वृक्षारोपण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत कैंट विधायक सुरेश चंद तिवारी ने आलमबाग स्थित चंदरनगर पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पियूष दीवान, पूर्व पार्षद शिवकुमार बाबा, मंडल महामंत्री मनीष सिंह, सर्वेश मिश्रा, कैलाश नाथ गुप्ता आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।

उन्होंने कहा कि हम लोग वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के साथ जुड़े हैं। प्रदेश में आज पंचवटी, गृह वाटिका, नक्षत्र वाटिका और इस प्रकार के अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि आज ही स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि भी है। हमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि “उठो, चलो और तब तक चलते रहो, जब तक तुम्हें तुम्हारी मंजिल न मिल जाये।” कैण्ट विधायक ने लोगों का आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण सुरक्षा अति आवश्यक है। इसके लिए व्यापक रूप से वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण के बाद हमारी जिम्मेदारी तब तक बढ़ जाती है, जब तक आज लगाये गये पौधे पूर्ण रूप से जड़ जमा कर विशाल वृक्ष नहीं बन जाते। इसलिए हमें निरंतर इन पौधों की देखभाल अपने बच्चे की तरह करनी चाहिए।

प्रदेश में आज रोपे गये 13 करोड़ से अधिक पौधे

उधर, वन विभाग की वेबसाइट के अनुसार आज करीब 13 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने झांसी में पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सुल्तान पुर में वृक्षारोपण किया। सूबे के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दौरान हरित कार्यक्रम के तहत अब तक एक अरब के करीब पौधे रोपे जा चुके हैं, जिसमें 2017-18 में 5.71 करोड़, 2018- 19 में 11.77 करोड़, 2019-20 में 22.59 करोड़, 2020-21 में 25.87 करोड़ पौधे रोपे गये जबकि आज से शुरू हुए वृहद पौधारोपण अभियान में 30 करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य हैं। जिसे मिलाकर यह आंकड़ा 95.94 करोड़ तक पहुंच जायेगा।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...