Breaking News

चौधरी चरण सिंह का हर कदम खेतों की मेड़ पर और किसान के हित में होता था: रामाशीष राय

लखनऊ। प्रदेश के सभी जनपदों में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयन्ती चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत धूमधाम से मनायी गयी। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में चौधरी साहब की प्रतिमा के सम्मुख हवन पूजन तथा मार्ल्यापण किया गया।

👉भारत में कोविड मामलों की संख्या बढ़ी, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 423 नए संक्रमण केस दर्ज किए

उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा एवं विजय श्रीवास्तव तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधान भवन स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

चौधरी चरण सिंह का हर कदम खेतों की मेड़ पर और किसान के हित में होता था: रामाशीष राय

रोहित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौधरी साहब के नाम पर वोट तो मांगती है पर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ते हुए किसान हित में काम नहीं कर रही, भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था परंतु गन्ना किसानों का रेट आज भी घोषित नहीं किया, पर यदि सच में चौधरी चरण सिंह जी का सम्मान करती है तो गाना किसान का रेट ₹400 घोषित करें।

रोहित अग्रवाल ने कहा कि गांव गरीब किसान व मजदूर की भावना है कि चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

👉Ethanol Production के लिए ये हैं भारत सरकार की नई गाइडलाइन, जानें क्या हुआ बदलाव

इस अवसर पर काकोरी में ग्राम पंचायतों में ग्राम वासियों के बीच जाकर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौधरी साहब पूरे देश में एकमात्र किसानों के हमदर्द एवं शुभचिंतक थे जिन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में किसान हितों की रक्षा के लिए अपने संकल्प का निर्वाह किया।

चौधरी साहब का प्रत्येक कदम खेतों की मेड़ पर और किसान के हित में होता था। किसान को उसकी पहचान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा ही दी गयी।

चौधरी चरण सिंह का हर कदम खेतों की मेड़ पर और किसान के हित में होता था: रामाशीष राय

जयन्ती कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, किरण सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, विनोद सोनकर, केजी वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, सम्राट सिंह चौहान, मुकेश, हर्षित, अनीता यादव, शहजाद, प्रभूदयाल, विश्वनाथ यादव आदि लोग शामिल होकर चौधरी साहब को नमन किया।

About Samar Saleel

Check Also

पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

लखनऊ: केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मॉर्च्यूरी में हर शव का सिर ...