Breaking News

ओपी श्रीवास्तव के लिए चुनावी रण में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

• मुंशी पुलिया चौराहा पर उमड़ा जनसैलाब, अबकी बार 400 पार, राजनाथ सिंह जिंदाबाद-ओपी श्रीवास्तव जिंदाबाद के उद्घोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

• जनघोष बन गया अबकी बार 400 पार का नारा, यूपी में लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव में भी खिलेगा कमल: योगी

• आप सब के आशीर्वाद से भारत नई उपलब्धि रचने के लिए तैयार है, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का होगा कायाकल्प: राजनाथ सिंह

• भारतीय जनता पार्टी का विश्वास, जनता का प्रेम व समर्थन का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा, आप की सेवा में हमेशा समर्पित रहूंगा: ओपी श्रीवास्तव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के साथ ही लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर जय घोष का नारा गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चुनावी रण में उतरने से ओपी श्रीवास्तव के समर्थक व कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और उमंग का माहौल दिखाई दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां यूपी की 80 की 80 सीटों में भाजपा के नेता जीत का दावा कर रहे हैं, तो वहीं पूर्वी विधानसभा सीट में उपचुनाव को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही।

ओपी श्रीवास्तव के लिए चुनावी रण में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

जनसंपर्क अभियान से लेकर विशाल जनसभा तक के आयोजन से भाजपा की नीतियों और विपक्ष की असल सच्चाई से जनता को रूबरू कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लखनऊ के मुंशी पुलिया पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पूर्वी विधानसभा सीट से भारत का प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने जनता को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महापौर सुषमा खर्कवाल, सुधांशु त्रिवेदी, मोहसिन राजा, पूर्वी विधानसभा के पार्षद व कार्यकर्ता समेत विशाल जनसैलाब उमड़ा।

हमें सिर्फ कुर्ता नहीं चाहिए, हमे पैजामा भी चाहिए

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार राजनीतिक विश्लेषकों का भी दावा है कि 400 पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलने जा रही हैं। पहले दुनिया मानती थी कि भारत एक कमजोर देश है, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृव में अब भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनता है। आज भारत ताकतवर भारत बन गया है। हम किसी को पहले आंख दिखाते नहीं लेकिन अगर कोई देश आंख दिखाने की कोशिश करता है तो हम मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

ओपी श्रीवास्तव के लिए चुनावी रण में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि लखनऊ की जनता से पहले भी कोई वादा नहीं किया था केवल स्नेह मांगा था। आज लखनऊ दुनिया के टॉप 10 विकसित देशों में शामिल हो चुका है। योगी जी के शासनकाल में आज लखनऊ क्राइम मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि ओपी श्रीवास्त आपके पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हैं। अगर लोकसभा सीट कुर्ता है तो पूर्वी विधानसभा सीट पैजामा है। हमे सिर्फ कुर्ता नहीं चाहिए, हमे पैजामा भी चाहिए।

लखनऊ बन रहा विकसित शहर

योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का चुनाव प्रचार अपने अंतिम पड़ाव में जा रह है। लखनऊ वासी इस बात को जानते हैं कि पूरे देश के अंदर फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार है। जनता जानती है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। यह संकल्प लखनऊवासियों का है। हमारा विरोधी भी जानता है 10 वर्षों में भारत का कायाकल्प हुआ है। भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है।

ओपी श्रीवास्तव के लिए चुनावी रण में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

कांग्रेस और सपा का गठबंधन खतरे की एक घंटी है। इनके तुष्टिकरण का परिणाम भारत आज भी भुगत रहा है। भाजपा ने अपने संकल्पपत्र मे कहा कि अगले पांच वर्षों में सभी गरीबों को आवास मिलेगा। 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख का आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा। लखनऊ विकसित शहर बन रहा है। लखनऊ स्मार्ट सिटी ने आगे का रास्ता बनाए इसके लिए राजनाथ सिंह कार्यरत हैं। जन्होने लोगों से लोकसभा सीट पर राजनाथ और पूर्वी विधानसभा उपचुनाव में ओपी श्रीवास्तव को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

जल्द ही विकसित लखनऊ की परिकल्पना साकार होगी

ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के लिए मैं कोई कमी नहीं छोडूंगा। मैं हमेशा जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करूंगा। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लखनऊ ने विकास की नई गाथा लिखी है। 2014 से 2024 के लखनऊ में अंतर से यह स्पष्ट होता है कि जल्द ही विकसित लखनऊ की परिकल्पना साकार होगी। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में रह गए सभी कार्यों को प्राथमिक तौर पर पूरा कराया जाएगा। आप सब ने मुझे जो मौका दिया है मैं उसका जीवन भर ऋणी रहूंगा और हमेशा जनता की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करूंगा।

About Samar Saleel

Check Also

ग्रीष्मावकाश के बाद खुले सीएमएस के सभी कैम्पस, छात्रों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पस गर्मी की छुट्टियों के उपरान्त आज से पुनः ...