Breaking News

मुख्यमंत्री की मथुरा यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
 डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश में तीर्थाटन व पर्यटन विकास की अपार संभावना रही है। यहां विश्व स्तरीय तीर्थ व पर्यटन स्थल है। किंतु इसके अनुरूप यहां के विकास पर पहले ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण पर्यटन सुविधाओं की बात दूर,मूलभूत सुविधाओं का भी विकास नहीं हो सका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समग्र विकास की अवधारणा में तीर्थाटन व पर्यटन को भी पूरे महत्व के साथ शामिल किया। प्रयागराज में भव्य दिव्य कुंभ के आयोजन से सरकार ने दुनिया को एक सन्देश दिया था। इसके साथ ही काशी अयोध्या मथुरा आदि स्थानों का विकास किया जा रहा है। काशी में श्री विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन तेरह दिसंबर को होगा।

विंध्याचल कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। प्रदेश सरकार ने ब्रज क्षेत्र की धरोहरों की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। सरकार ने मथुरा वृन्दावन को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया है।

वृन्दावन,बरसाना, नन्दगांव,गोवर्धन, राधाकुण्ड,गोकुल तथा बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित किया है। योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की मांट तहसील में दो सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की करीब दो सौ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रंगोत्सव कृष्णोत्सव एवं वैष्णव बैठक के आयोजन पूरी दुनिया में ब्रज संस्कृति को पुष्पित एवं पल्वित कर रहे हैं।

पांच हजार वर्षाें से यह क्षेत्र धर्म, संस्कृति,अध्यात्म तथा हर्ष एवं उल्लास के माहौल के लिए जाना जाता रहा है। मथुरा से प्रदेश के विभिन्न जनपद अच्छी सड़कों के माध्यम से जुड़ चुके हैं। प्रदेश में विभिन्न एक्सप्रेस वे, हाई वे,सड़कों के निर्माण, मेट्रो एवं एयरपोर्ट के विकास के साथ नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को विकसित करते हुए आधारभूत अवसंरचना को मजबूत किया गया है। लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में श्रीराम के भव्य मन्दिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले निःशुल्क खाद्यान्न को आगामी होली पर्व तक बढ़ा दिया है। होली पर रंगोत्सव का कार्यक्रम बरसाना में होगा, तब तक हम अन्न देंगे। कोरोना अगर तब तक समाप्त नहीं होगा, तो उसके बाद भी अन्न योजना का लाभ गरीबों को देने का कार्य सरकार करेगी।

About Samar Saleel

Check Also

दो-दिवसीय डा जगदीश गांधी मेमोरियल मूट कोर्ट कान्क्लेव का भव्य समापन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर प्रथम कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय डा जगदीश ...