Breaking News

समर्पण अभियान में शामिल हुए बच्चे

लखनऊ। श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण लोग अपनी श्रद्धा से समर्पण निधि दे रहे है। लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने इस संबद्ध में अभिनव प्रयोग किया। वह घर घर जाकर समर्पण अभियान में योगदान कर रही है। उनके प्रयासों से गरीब लोग और बच्चे भी सहभागी बन रहे है। पेपर मिल कॉलोनी स्थित वाल्मीकि बस्ती में निधी समर्पण अभियान के तहत संयुक्ता भाटिया जी ने घर घर जाकर संपर्क किया।

महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात उन्होंने गृह संपर्क की शुरुआत की। ग्रह संपर्क अभियान में महापौर ने हर घर में संपर्क कर राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगो को निधि समर्पित करने का आग्रह किया एवं लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों की टोली के साथ महापौर ने ग्रह संपर्क आगे बढ़ाया।

निधि समर्पण अभियान में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने स्वयं अपनी जेब खर्च से या अपनी गुल्लक से पैसे निकाल कर दस रुपए के छोटे छोटे सहयोग देकर इस अभियान में योगदान देते रहे।

मेयर संयुक्ता भाटिया लोगों से संपर्क कर रही थी इसी बीच एक बुजुर्ग महिला उनके पास आई और अपने घर के प्रत्येक सदस्य के नाम से दस दस रूपए के पांच कूपन लेकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा भाव प्रकट किया। इस दौरान महापौर ने बच्चों को भगवान राम की कहानी सुनाई एवं भगवान राम का मन्दिर क्यों बन रहा है इसके बारे में भी बताया।

About Samar Saleel

Check Also

जान बचाकर भागते लोग और गोलीबारी…न टूटा हाैसला, पहलगाम से आए अरविंद ने बताया आंखों देखा हाल

एटा:  एटा शहर निवासी सीए अरविंद अग्रवाल परिवार संग पहलगाम घूमने गए थे। उनका और ...