Breaking News

CM केजरीवाल और भगवंत मान ने आम जनता को दी बड़ी राहत, वॉल्वो बसों को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बुधवार दोपहर को जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने वाली सरकारी वॉल्वो बस को हरी झंडी दिखाई। इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे और उसके बाद सड़क मार्ग से शहीद-ए-आजम अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंच गए हैं।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित अन्य आप नेता ने उनका स्वागत किया।सबसे पहले दोनों नेताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को पुष्पांजलि दी और उसके बाद डीलक्स वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली के लिए रवाना किया।जालंधर बस स्टैंड के भीतर एक बड़ा मंच बनाया गया है। इस पर अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के अलावा जालंधर के विधायक व परिवहन मंत्री मौजूद रहे।

टीम दिल्ली व कमिश्नर ने कहा कि फ्लाईओवर बंद नहीं किया जा सकता, खतरा भी अधिक है। फिर पानी की टंकी के पास कार्यक्रम रखा गया लेकिन वहां टंकी की हालत खस्ता होने के कारण वहां से भी हटाकर अब शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास का स्थान तय किया गया है।

 

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...