Breaking News

Sankalp Saxena : स्पेलिंग प्रतियोगिता में CMS छात्र अव्वल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस के कक्षा-3 के छात्र Sankalp Saxena संकल्प सक्सेना ने अन्तर-विद्यालयी ‘विज नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता’ में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

Sankalp Saxena अब अगले दौर में…

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन हेतु संकल्प को रु.1000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब यह छात्र प्रतियोगिता के अगले राउण्ड अर्थात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों को उनके अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर आंका गया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ नगर निगम ने गृहकर वसूली का बनाया रिकॉर्ड, नागरिकों का आभार

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने इस साल गृहकर वसूली के मामले में ...