Breaking News

संदिग्ध अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी नौ मोर के शव से हड़कंप

औरैया। जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में पंख गायब राष्ट्रीय पक्षी नौ मोरों के मृत शव पाये जाने पर हड़कंप मच गया, पुलिस ने मोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तकिया गांव के खेतों में किसानों ने पंख गायब एक साथ नौ मोरों के मृत शव देखे तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षियों की मौत की जानकारी उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली खान को दी, जिनके द्वारा बनरक्षक बिधूना प्रेमशंकर व फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया।

जिन्होंने जांच पड़ताल कर बताया कि मृत मोरों में सात नर व दो मादा हैं। उन्होंने मोरों के सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं जिससे उनकी मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके।

वहीं तकिया गांव निवासी किसान रामदत्त, दामोदर, राजेश, सरमन सिंह व शिवमंगल सिंह ने बताया कि सभी मोरों के पंख गायब है। उन्होंने आशंका जताई है कि पंखों के लालच में शिकारियों द्वारा मोरों की हत्या की हत्या की गई है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...