Breaking News

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

• अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील कर गईं प्रियंका गांधी

जायस। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज अमेठी लोकसभा के जायस में रोड शो किया और अमेठी लोकसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अपील की। प्रियंका गांधी को देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर खड़े नजर आए और जगह-जगह फूल, माला लेकर बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, जवान सभी प्रियंका गांधी का स्वागत करने को लेकर उसे उत्सुक दिखे, अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील प्रियंका गांधी ने की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मौजूद थे। रोड शो जायस में बस स्टैंड से शुरु हुआ। जहां पर एडवोकेट हाजी इशरत हुसैन ने अपने समर्थको के साथ प्रियंका गांधी को स्मृति चिन्ह और फूल माला देकर स्वागत किया।

अमेठी की जनता खुद लड़ रही चुनाव- अशोक गहलोत

जगह-जगह पर स्थानीय जायस निवासी फूल माला तो लेकर साथ खड़े ही थे, नारों से प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा का के प्रति अपना समर्थन और सहयोग दर्शा रहे थे। प्रियंका गांधी जिंदाबाद, किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद, राजीव गांधी अमर रहें, राजीव भैया अमर रहें के नारे भी लगा रहे थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

प्रियंका गांधी ने सभी को उसी तरीके से प्यार दिया, जैसे वह हमेशा अमेठी के लोगों से मिलती रहती हैं, और जायस में तमाम लोगों को वह इसी तरीके से भाव दर्शाती नज़र आईं कि जैसे वह उनको बहुत अच्छे से पहचान रही हों। इशारों इशारों में प्रियंका गांधी लोगों से हाल-चाल पूछ रही थीं। हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं, और जगह-जगह पर जो फूल माला उनको मिल रहे थे उससे प्रियंका गांधी काफी भाव विभोर होकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं।

तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, कहा- देश सेवा के लिए मेहनत करूंगी

जायस के लोगों के स्वागत से उत्साहित प्रियंका गांधी कहीं-कहीं लोगों के साथ ताली बजा रहीं थीं, और कहीं पर गाड़ी के उपर ही बैठकर खुशी और लोगों के स्नेह में धीरे धीरे झूम रही थीं। प्रियंका गांधी अपने घरों की छतों पर अपने बच्चों को लेकर खड़ी महिलाओं को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं तो बच्चों को भी स्नेहिल भाव से दुलार रहीं थीं। पूरे रास्ते इशारों से में प्रियंका गांधी ने जायस के लोगों को अपना प्यार और स्नेह के साथ पुराने संबंधों का भाव भी प्रदर्शित किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

वह इशारे इशारों में हाल-चाल पूछ रही थीं, हाथों के इशारे से वह पिछले बार मिलने से लेकर और अब तक के हाल-चाल पूछते नजर आईं। लोग प्रियंका गांधी को देखने को लेकर काफी उत्साहित थे। स्थानीय साधु संतों ने प्रियंका गांधी को गदा भी भेंट की।

ममता बनर्जी का दावा- इस लोकसभा चुनाव में धूल चाटेगी भाजपा, 200 का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल

प्रवक्ता अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो में जगह-जगह इंडिया गठबंधन के कांग्रेस सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं, और आम आदमी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं, ने स्वागत किया और वहाबगंज तक हुए रोड शो के दौरान जायस के स्थानीय निवासियों के साथ सभी राजनैतिक दलों के नेता कार्यकर्ता लोग प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे आगे चल रहे थे।

About Samar Saleel

Check Also

ट्रूकॉलर ने धोखाधड़ी का बीमा आरंभ करने के लिए एचडीएफसी एर्गो के साथ की साझेदारी

लखनऊ। विश्व के विश्वस्तरीय संचार के एक प्रमुख प्लैटफॉर्म, ट्रूकॉलर ने भारत की एक प्रमुख ...