Breaking News

वृहत पौधरोपण उत्सव

रिपोर्ट— डॉ दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभूतपूर्व पौधरोपण अभियान में बड़ी संख्या में आमजन और सामाजिक संस्थाओं की भागीदरी रही। अकील फाउंडेशन ने लॉक डाउन में डेढ़ सौ परिवारों के भरण पोषण की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह किया था।

अब इस संस्था ने पौधरोपण अभियान में भी योगदान दिया। इसके दृष्टिगत अक़ील फाउंडेशन के सहियोग से लखनऊ के अलीगंज कपूरथला पार्क पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पांच सौ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना के अलावा लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया विधयाक नीरज बोरा,स्थानीय पार्षद पृथ्वी गुप्ता,लखनऊ के जिलाधिकारी,नगर आयुक्त,सहित अनेक लोग उपस्थित थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अकील सिद्दीकी ने बताया कि संस्था अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग है। इसके लिए सक्रियता के साथ प्रयास करती है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...