Breaking News

कांग्रेस की पदयात्रा: प्रियंका ने कहा, बोलने की इजाजत नहीं दी गई

गांधी जयंती पर बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पद यात्रा की। पदयात्रा के लिए कांग्रेसी सुबह से ही प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम था। पदयात्रा शहीद स्मारक पर शुरू हुई और हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर खत्म हुई।

इस मौके पर प्रियंका ने कहा, सत्य की राह पर चल रही हूं। मुझे बोलने की इजाजत नहीं दी गई। शर्तों के साथ इजाजत दी गई। कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध में संघर्ष करती रहेगी।

हालांकि पदयात्रा के दौरान प्रियंका के आने पर भीड़ अनियंत्रित हो गई। खुद प्रियंका दो बार गिरी। जफर अली नकवी समेत कई नेताओं को लगी चोट। पदयात्रा में ललितेशपति त्रिपाठी, करिश्मा ठाकुर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, तनुज पुनिया, आर पी त्रिपाठी, बृजेन्द्र प्रताप सिंह समेत बड़े नेता मौजूद रहे। शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी। यहां जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, दीपक सिंह मौजूद रहे। महिलाओं की तादाद भी काफी रही।

About Aditya Jaiswal

Check Also

लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करें वोट- पंकज सिंह

• प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सकों, केमिस्टों और वरिष्ठ व्यापारियों के अनुरोध पर चाय पर चर्चा में ...