Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाया सोनियां का जन्मदिन

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदीके साथ कई अन्य बड़े नेताओं ने ट्वीट करते हुए बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना 71 वां जन्मदिन मना रही हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं बिहार के राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का उनके आवास 10 जनपथ पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनका गाजे-बाजे के साथ बधाई दी। वहीं कांग्रेस कार्यालयों पर अन्य राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया।

About Samar Saleel

Check Also

क्यों गर्मी में आ रही आंधी-बारिश? नहीं चल रही लू, इस वजह से अलग नजर आ रही 2025 की गर्मी

नई दिल्ली: देश में पड़ रही गर्मी इस बार अब तक सामान्य से बिल्कुल अलग ...