Breaking News

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसियो ने किया पैदल मार्च

वाराणसी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वे स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस सन्देश पद यात्रा का आयोजन किया गया। ज़िसमे दर्जनो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सरकार निरंकुश सरकार है, जिसमें लोगों को केवल पीड़ा ही मिली है।

किसान अपनी आवाज और अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ रहे हैं। किसान युवा महिलाएं सरकार में अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस की संदेश यात्रा उत्तरी विधानसभा अंतगर्त महाबीर मंदिर अर्दली बाजार से शुरू हो कर टकटक पुर, मीरपुर बसहि होते हुए भोजुवीर, राजर्षि जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर समाप्त हुई।

रिपोर्ट-जमील अख्तर

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...