Breaking News

कई प्रकार से फायदेमंद है तांबे के बर्तन का पानी, कई गंभीर रोगों से मिल सकती है मुक्ति

आयुर्वेद के अनुसार घर पर ही कुछ सरल उपाय करके कई गंभीर रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसा ही एक उपाय है तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना।

तांबे के बर्तन में रखे पानी को ताम्र जल भी कहा जाता है। सेहत के लिहाज से तांबे के लोटे, जग या गिलास में कम से कम आठ घंटे रखा हुआ पानी फायदेमंद होता है।

तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से मिलने वाले लाभ-

-तांबा यानी कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करता है।

-पेट की सभी समस्याओं के लिए तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना इसका उपयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है।

-एनीमिया की समस्या में भी इस बर्तन में रखा पानी पीने से लाभ मिलता है। यह खाने से आयरन को आसानी से सोख लेता है जो एनीमिया से निपटने के लिए बेहद जरूरी है।

-तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होने देते। साथ ही  ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

-अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबा कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसररोधी तत्व मौजूद होते है।

-तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा पर फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों से बचाव होता है।

-तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत कर बेहतर पाचन में सहायता करता है। रात को तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह उसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसके अलावा यह अतिरिक्त वसा को कम करने में भी बेहद मदददगार साबित होता है।

-तांबे में मौजूद पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स थॉयराइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। थॉयराइड ग्रंथि के सही क्रियान्वयन के लिए तांबा बेहद उपयोगी है।

-तांबे में उपस्थि‍त एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व असमय बढ़ती उम्र के निशान को कम कर आपको जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। यह फ्री रैडिकल की समस्या को दूर कर त्वचा को झुर्रियों, बारीक लाइनों और दाग-धब्बों से बचाकर स्वस्थ और जवां बनाए रखता है।

-मस्तिष्क को उत्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में तांबे का पानी बहुत सहायक होता है। इसके प्रयोग से स्मरणशक्ति मजबूत होती है, और दिमाग तेज होता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बैठते-झुकते समय रहता है कमर में दर्द तो करें ये तीन योगासन, मिलेगी राहत

अक्सर जीवनशैली में गड़बड़ी, खानपान में पौष्टिकता की कमी और गलत पोस्चर के कारण शरीर ...