Breaking News

De Villiers ने धोनी को किया पीछे

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी ) का सफर भले ही निराशाजनकर रहा हो, लेकिन टीम के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स De Villiers आईपीएल में खास मुकाम हासिल कर लिया। डीविलियर्स ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 75 रनों की पारी खेली और दो मामलों में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।

De Villiers ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के

बता दें कि डीविलियर्स De Villiers ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों पर 75 रन (6 चौके, 4 छक्के) की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी के बाद डीविलियर्स आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए। वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 8वें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने धोनी और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा। डीविलियर्स के 149 मैचों में अब 4260 रन हो गए हैं।

इनमें 32 अर्द्धशतक और 3 शतक शामिल हैं। वहीं धोनी के 183 मैचों में 4246 रन हैं। उन्होंने 22 अर्द्धशतक लगाए हैं। वहीं गंभीर के 154 मैचों में 4217 रन हैं। गंभीर ने 36 अर्द्धशतक बनाए हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालो में धोनी 9वें और गंभीर 10वें स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  के कप्तान विराट कोहली (5226 रन) पहले और चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना (5179 रन) दूसरे स्थान पर हैं।

डीविलियर्स ने एक और मामले में धोनी को पीछे छोड़ा। उन्होंने मुंबई के खिलाफ अपनी पारी में 4 छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल में उनके नाम 200 से ज्यादा छक्के हो गए हैं। ऐसा करने वाले एबी दूसरे बल्लेबाज हो गए हैं। एबी के नाम पर अब प्च्स् में कुल 203 छक्के हैं। वहीं धोनी अब तक प्च्स् में 196 छक्के लगा चुके हैं। प्च्स्में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं जिन्होंने 315 सिक्स लगाए हैं। वो प्च्स् में 300 से ज्यादा छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...