Breaking News

दो महिलाओं की संदिग्ध हालत में मौत से मची सनसनी

हरदोई। जिले के कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो गांव में अधेड़ महिला समेत दो लोगों की संदिग्ध हालत में हत्या कर दी गई है। दोनों के शव गांव के बाहर खेतों में पड़े मिले। इससे इस इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। हरपालपुर के कुढ़ा नगरिया गांव में बुधवार की शाम 5 बजे गेहूं की फसल की रखवाली के लिए घर से राजाराम की पत्नी उमा गई थी। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर उसका शव गुरुवार की सुबह 7 बजे ज्ञानपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद निवासी पुत्तन के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के साथ रेपकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सीओ, एएसपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।
उधर दूसरी घटना हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के भूपतीपुर नगला गांव में घटी। यहां के निवासी अमर सिंह गांव के बाहर झोपड़ी डाल कर रहे थे। गुरुवार की सुबह खेतों में उनका शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार के निशान हैं। यहां भी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...