Breaking News

कर्ज में डूबे शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, गड़ासे से काटकर की बेटे की हत्या

त्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज में डूबे एक शख्स ने गड़ासे से काटकर बेटे की हत्या कर दी फिर गांव के बाहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कारोबारी ने पत्नी और बेटी को भी धारदार हथियार से मारने की कोशिश की फिलहाल उनकी हालत नाजुक है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सुबह चार बजे जब बेटी शोर मचाती बाहर निकली तो ग्रामीणों को इस बात का पता चला। ग्राम प्रधान ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले गए। जहां उनकी स्थित नाजुक बनी हुई है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी मौका मुआयना करने आए उन्होंने बताया कि दिनेश के कर्ज में डूबे होने की जानकारी मिली है। वहीं जहानगंज थानाध्यक्ष मनोज भाटी के मुताबिक पर काफी कर्ज हो गया था जिसके कारण वह डिप्रेशन में था।

ये घटना जहानगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का है। 35 साल का दिनेश मक्का अनाज का कारोबार करता था। किसी लेन-देन के कारण वह कई दिनों से परेशान चल रहा था।

शनिवार को खाना खाने के बाद दिनेश यादव अपने घर पर पत्नी मीना देवी और अन्य परिवार के लोगों के साथ सोगया। लेकिन देर रात में दिनेश ने पत्नी मीना देवी और बेटी आशी पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिसमें वे दोनों घायल हो गईं। इसके बाद उसने अपने पांच साल के बेटे को गड़ासे से गला रेत कर मार डाला। काम को अंजाम देने के बाद दिनेश गांव के बाहर जामुन के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

 

About News Room lko

Check Also

देश की जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों पर विश्वास जता रही है- लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने एक चुनावी जनसभा में कहा है ...