Breaking News

मुख्यमंत्री पर फैसला कलः अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार किया जायेगा और जो सबसे योग्य उम्मीदवार होगा, उसे ही मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने मोदीजी, भाजपा में जिस प्रकार का विश्वास व्यक्त किया था, उस पर प्रधानमंत्री शत प्रतिशत खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के अलावा गोवा, मणिपुर में भी सरकार बनाने जा रही है। पंजाब में अकालीदल- भाजपा गठबंधन का वोट प्रतिशत 30 प्रतिशत रहा है, जो उत्साहवर्द्धक है।

About Samar Saleel

Check Also

दिल्ली दौरे पर सीएम रेखा गुप्ता से मिले मोहन यादव, विक्रमादित्य महानाट्य के लिए दिया निमंत्रण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दो दिनों के दिल्ली दौरे पर है। शुक्रवार शाम ...