रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का अपने निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ से गहरा लगाव है। कोरोना आपदा काल में वह यहां के सम्पर्क में रहे। अनेक बार उनकी तरफ से राशन व अन्य राहत से सामग्री भेजी गई। इसके वितरण के संबन्ध में वह जानकारी लेते थे। इस क्रम में आज उन्होंने लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लोगों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इसमें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, दिवाकर त्रिपाठी के अलावा गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारी डॉ. बीएन सिंह, डॉ. राघवेन्द्र शुक्ला, रूप कुमार शर्मा, आलोक मिश्रा,अमरनाथ गुप्ता, राकेश त्यागी, अमित शर्मा, अशोक गुप्ता, एम.सी.द्विवेदी, अरुण कुमार गुप्ता, नन्दनी मिश्रा, अंजली उपाध्याय, सरोज कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।
वर्चुअल संवाद में राजनाथ सिंह को कोरोना आपदा के दौरान महासमिति द्वारा चलाये गए राहत अभियान की जानकारी दी गई। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा पिछले महीनों में सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया है। रक्षा मंत्री के चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर वीर सैनिकों के उत्साहवर्धन और हौसले बुलंद करने के लिए प्रशंसा की गई। दिवाकर त्रिपाठी ने लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्य की चर्चा की और नयी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। गोमतीनगर की जलापूर्ति संकट को दूर करने के लिए कठौता जलाशय की क्षमता अस्सी एम एल डी बढ़ाने की आवश्यकता बताई। महासमिति द्वारा किए गए कार्यो से एवं अन्य सामायिक विषयों से अवगत कराया गया।
पीएम केयर्स फण्ड व मुख्यमंत्री राहत कोष में महासमिति, खंड समिति एवं गोमती नगर के निवासियों द्वारा अनुदान दिया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से सड़कों, लेन,सार्वजानिक पार्क, स्थानों की सफाई एवं नियमित कूड़ा निस्तारण. सभी खण्डों में लगातार बारह दिन तक सैनिटाइजेशन, गोमतीनगर की करीब तेरह सौ झुग्गी झोपड़ियों में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजेशन, साढ़े तीन सौ से अधिक प्रवासी मजदूरों को उनके प्रदेश या घर डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी,नगर आयुक्त के सहयोग से भेजा गया। रक्षा मंत्री जी द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री तथा समय समय पर आशुतोष टंडन नगर,नगर विकास मंत्री, शब्रजेश पाठक, कानून मंत्री,डॉ. कविता पाठक, जिम केयर इण्डिया द्वारा महासमिति को उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री का वितरण डॉ. राघवेन्द्र शुक्ला,महासचिव गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के माध्यम से गरीबों,वंचितों को उपलब्ध कराया गया।
इसके अतिरिक्त गोमती नगर के कई निवासियों व स्वयं के प्रयास द्वारा भी पचास कुन्तल खाद्य सामग्री और लगातार भोजन पैकेट का वितरण कराया गया। अनेक लोगों ने अपने परिजनों के जन्म दिन और शादी की सालगिरह पर भी भोजन पैकेट और राशन बांटा। समय समय पर प्रवासी कामगारों को खाने के पैकेट, फल, बिस्किट,गुड़, लाई और पेयजल की आपूर्ति भी की गयी। करीब ढाई सौ ऐसे लोगों को तलाशा गया जिनकी सेवायें स्कूल ,होटल,हॉस्पिटल, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि से समाप्त हो गयी थी, उनको भी राशन उपलब्ध कराया गया।लॉ क डाउन के समय बेरोजगार,असहाय नागरिकों की खोज और उनकी सहायता में महासमिति की पहल की उपयोगिता रही है। कोविड-19 के विरुद्ध सैनिटाइजेशन केमिकल का छिड़काव नगर निगम और महासमिति के प्रयासों से किया गया। गोमती नगर के रिहायशी इलाके के साथ साथ झुग्गी झोपड़ियों व बाजारों में भी समय समय पर करवाया गया। मास्क का वितरण गोमती नगर के सभी खंड में महासमिति के माध्यम से ज़रूरतमंद और अन्य लोगों को उपलब्ध कराया गया और इसकी उपयोगिता को भी समझाया गया।
महासमिति के अध्यक्ष प्रो.डॉ. बी. एन. सिंह द्वारा इम्न्य्टी बढ़ाने हेतु होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया। पौधरोपण का कार्यक्रम भी इस महामारी काल में महासमिति द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया और वन महोत्सव के दौरान हजारों पौधे विभिन्न खण्डों में रोपे गए। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सामाजिक दूरी और शासन के आदेशों के अनुरूप विभिन्न खंड में योग शिविर आयोजित किये गये। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने अपना वार्षिकोत्सव कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करके मनाया। डॉक्टरों, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य कर्मचारियों नगर निगम के कर्मचारियों,थाने के पुलिसकर्मियों,गैस कम्पनी के डिलीवरी ब्वॉय,हॉकरों और कर्मठ महिलाओं का सम्मानित किया गया। जुलाई और अगस्त माह में गोमती नगर एवं गोमती नगर विस्तार के अधिकतर क्षेत्रों में महासमिति और प्रशासन के देखरेख में रैपिड एण्टीजेन टेस्ट करवाये गए तथा संक्रमित पाये गये लोगों के उपचार की व्यवस्था की गयी। सांसद एवं रक्षा मंत्री जी ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के किसी भी समस्या के निराकरण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2020/08/5efe8af4-f44a-4b7c-8373-0762096b8518-1-e1598193748436-262x300.jpg)