![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/04/smrdrdlp-2-e1649712690692-150x150.jpg)
अयोध्या में नव निर्माण हो रहा है। पांच सौ वर्षों की उपेक्षा अब अतीत की बात हुई। ये बात अलग है सेक्युलर सियासत के दावेदारों को आज भी श्री राम जन्म भूमि से परहेज है।
लेकिन देश की राजनीति बदल चुकी है। इसमें छद्म पंथ निरपेक्षता के प्रति आग्रह कम हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमि पूजन में सहभागी हुए थे।
गत वर्ष अगस्त में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां दर्शन करने आये थे।
आज देश के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने श्री राम लला के दर्शन किये। श्री रामजन्म भूमि के दर्शन हेतु पहुंचने वाले रामनाथ कोविंद पहले राष्ट्रपति व वेंकैया नायडू देश के पहले उप राष्ट्रपति है।
दोनों लोग प्रेसिडेंसियल ट्रेन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। वैंकेया नायडू व उनकी पत्नी ऊषा नायडू यहां चार घण्टे तक रहे। उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के साथ श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन देखा।
उप राष्ट्रपति ने मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा। वहां कार्य कर रहे श्रमिकों व अन्य लोगों से भी उन्होंने संवाद किया।