Breaking News

G20 समिट से पहले बदली-बदली नजर आ रही दिल्ली, जानें राजधानी सजाने वाला आर्टिस्ट कौन

G20 समिट से पहले दिल्ली बदली-बदली सी नजर आ रही है। राजधानी की दीवारें आर्ट से खिल उठी हैं। बेहद खूबसूरत तरह से पूरी गलियां और सड़कें सजाई गई हैं। खास तौर से दीवारें हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।आर्ट के जरिए भारत के गौरवपूर्ण इतिहास और विकास को दिखाया गया है। शहर का कोना-कोना कला और पेंटिंग से सजा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कौन हैं? किस आर्टिस्ट ने जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) से पहले दिल्ली की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया गया है? चलिए जानते हैं…

किसने बदल दी दिल्ली की कायाकल्प

G20 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का बदला-बदला स्वरूप दिल्ली स्ट्रीट आर्ट (Delhi Street Art) के संस्थापक योगेश सैनी और उनकी टीम की बदौलत है। दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के मुताबिक योगेश सैनी इंजीनियर, ब्लॉगर और नेचर फोटोग्राफर हैं। उन्होंने अमेरिका से MBA की पढ़ाई की है। यूएस में करीब 10 साल से ज्यादा समय तक रहे हैं। साल 2013 में अमेरिका से भारत लौटे हैं।

G20 के लिए दिल्ली की खूबसूरती में चार चांद

योगेश सैनी और उनकी टीम ने जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर साउथ एक्सटेंशन के एक फ्लाईओवर पर चित्र बनाया है। इसमें गुब्बारे बेचने वालों, किताबें, पान और फूल बेचने वालों को बनाया गया है। दक्षिणी दिल्ली की कायाकल्प भी बदली गई है। कई दीवारों पर राष्ट्रीय पक्षी मोर को हरे और नीले रंग में दर्शाया गया है। इसके अलावा चंद्रयान-3 और भारत के बढ़ते कदम को दिखायाग या है। नेहरू प्लेस, दिल्ली हाट, आईएनए बाजार और प्रगति मैदान के आसपास गजब की खूबसूरती से दीवारों पर पेंटिंग्स बनाई गई हैं।

इस तरह योगेश सैनी बने कलाकार

जब योगेश सैनी भारत लौटे थे, तब उन्होंने अपना सफर लोधी गार्डन के कूड़ेदानों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया। NDMC की मदद से उन्होंने स्ट्रीट आर्ट सैटरडेज का आयोजन कर कलाकारों को कचरे के डिब्बे सजाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दिल्ली के कनॉट प्लेस, जनकपुरी समेत कई जगहों को संवारने का काम किया गया।

पीएम मोदी भी हैं मुरीद

साल 2019 में पीएम मोदी ने अपने ‘मन की बात’ में योगेश सैनी का जिक्र किया था। तब प्रधानमंत्री ने कहा था- ‘कुछ दिन पहले मैं योगेश सैनी और उनकी टीम के बारें में जान रहा था। वह एक इंजीनियर हैं और अमेरिका से नौकरी छोड़कर भारत आए हैं। दिल्ली को खूबसूरत बनाने में जुटे हैं।’

योगेश सैनी की उपलब्धि

दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के फाउंडर योगेश सैनी और उनकी टीम ने तब सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब लोधी कॉलोनी में काम कर उन्होंने लोधी कला जिला का दर्जा दिला दिया था। इसका असर अब लोधी कॉलोनी के सरकारी क्वार्टरों की सूनी दीवारें पर दिखता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस के शंकर मार्केट में भी काफी खूबसूरती से दीवारों को सजाया गया है। 2018 में दिल्ली की झुग्गियों की तो दशा ही बदल दी गई है।

About News Desk (P)

Check Also

इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया, फिलहाल सिर्फ पतले विमान हैं कंपनी के पास

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर ...