Breaking News

गणतंत्र दिवस पर उत्पात्त पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, 200 लोग हिरासत में

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले में हुए उत्पात के मामले में उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इस मामले में 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच पूरी कर जल्द इनकी गिरफ्तारी डाली जाएगी।

उपद्रवियों से बचने को खाई में कूदते सुरक्षाकर्मी ’ वीडियो ग्रैब

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुए बवाल के बाद आज दिल्ली पुलिस ने दस धाराओ में केस दर्ज किया है। इनमें डकैती की धाराएं भी हैं। दिल्ली पुलिस ने IPC Sec 395 (डकैती), 397 (डकैती, या डकैती, मौत या शिकायत पर चोट पहुंचाने की कोशिश), 120 b (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मामले में 22 एफआईआर दर्ज की हैं। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में कई नेता भी घेरे में, इन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है। उपद्रव के दौरान 300 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इनमें से कई की हालत गंभीर है।

दिल्ली : प्रदर्शन करते किसान।

उधर, कुछ मीडिया रिपोटर्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर जिस शख्स ने झंडा फहराया था वह तरनतारन के वान तारा सिंह गांव का जुगराज सिंह है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, एक युवा कह रहा है कि वान तारा सिंह गांव के जुगराज सिंह ने लाल किले पर झंडा फहराया है।सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में झंडा फहराने वाले शख्स की पहचान को लेकर उसके रिश्तेदार ही दावा कर रहे हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

क्या सुप्रिया श्रीनेत ने मारे गए नक्सलियों को बताया शहीद?, BJP ने लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली : चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे ...