Breaking News

हैवान लेडी डॉक्‍टर ने फेंका मासूम बच्‍ची पर गर्म पानी

नई दिल्ली। डॉक्‍टर को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है। क्‍योंक‍ि वह रोगों से निजात दिलाने के साथ हर दर्द से छुटकारा द‍िलाने का काम करते हैं। लेक‍िन हर डॉक्‍टर ऐसा हो यह जरूरी नहीं है। हाल ही में द‍िल्‍ली की एक लेडी डॉक्‍टर का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

घरेलू काम करने वाली लड़की से की हैवानियत

द‍िल्ली के मॉडल टाउन के कल्याण विहार में रहने वाली दांतों की डॉक्टर निधि चौधरी ने डॉक्‍टरों का एक हैरान करने वाला चेहरा द‍िखाया है। पेशे से डॉक्‍टर निधि चौधरी ने एक एक नाबालिग लड़की पर इतने जुल्म क‍िए हैं अगर उसे समय रहते न बचाया जाता तो शायद वह अब तक इस दुन‍िया को छोड़ जाती। इस लेडी डॉक्‍टर के घर पर करीब चार महीने पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा एक घरेलू काम के लिए नाबाल‍िग लड़की आई थी।

खौलता पानी और कैंची लड़की पर फेंका

पीड़‍ित बच्ची झारखंड की रहने वाली है। डॉक्‍टर ने इस बच्‍ची से घर के सारे काम लेने के साथ ही इस पर काफी अत्‍याचार भी क‍िए हैं। डॉक्‍टर उसे कई-कई द‍िनों तक खाने को नहीं देती थी। उसका शरीर काफी कुपोषि‍त हो गया है। डॉक्‍टर उसके हाथों को अक्‍सर गर्म प्रेस से जलाती थी। गुस्‍सा आने पर उसके स‍िर व आंखों पर कई बार कैंची भी मार चुकी है। इतना ही नहीं उस पर खौलता पानी भी डाल देती थीं। उसे क‍िसी तरह की दवा भी नहीं देती थीं।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

लड़की के शरीर पर द‍िख रहे न‍िशान इस लेडी डॉक्‍टर के जुर्म की कहानी साफ बयां कर रही है। सबसे खास बात तो यह लड़की डॉक्‍टर की पैनी नजर होने से दीवारों में कैद थी। ऐसे में हाल ही में एक व्‍यक्‍त‍ि ने बच्‍ची के साथ हो रहे जुर्मों की कहानी महिला आयोग के हेल्प लाइन नंबर 181 पर बताई। सूचना के आधार पर अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पुल‍िस की टीम के साथ डॉक्‍टर के घर पर पहुंची। पुलि‍स ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

महिला आयोग ने की न्याय की मांग

वहीं बच्‍ची की हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ब‍िना स्‍वेटर के इतनी सर्दी में रह रही बच्‍ची की हालत और उसके शरीर पर द‍िख रहे न‍िशान रोंगटे खडे करने वाले हैं। बच्‍ची ने भी खुद अपने साथ हुए जुर्म की कहानी को बयां क‍िया है। मह‍िला आयोग ने पुलि‍स उक्‍त डॉक्‍टर के ख‍िलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम व बंधुआ मजदूरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ल‍िया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...