Breaking News

बिधूना में मनाया गया डिंपल यादव का 40वां जन्मदिन, केक काट एक दूसरे का मुंह मीठा कराया

• गरीबों को बांटे गये कंबल

बिधूना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के श्रंगारिका गेस्ट हाउस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का 40वां जन्मदिन केक काट कर उनके दीर्घायु की कामना के साथ कंबल वितरित कर बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रेखा वर्मा व पूर्व मंत्री विनोद यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रविवार को नगर के श्रंगारिका गेस्ट हाउस में सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव के 40वें जन्मदिन सपा नेत्री माला गुप्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जिला बैंक के निदेशक उमा सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक व कल्लू यादव, चुनमुन गुप्ता आदि की मौजूदगी में सबसे पहले डिंपल यादव के चित्र के समक्ष केक काट कर उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।

जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। जिसके बाद माला गुप्ता व उनके पति चुनमुन द्वारा एक सैकड़ा से अधिक गरीब व असहाय लोगों को विधायक रेखा वर्मा व पूर्व मंत्री विनोद यादव के द्वारा कंबल वितरित कराये गये।

बिधूना: मकरसंक्रांति पर मानव सेवा समिति ने कंबल व खिचड़ी का किया वितरण, शिव मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

इस मौके पर विधायक रेखा वर्मा ने सांसद डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा पार्टी की रीतियों नीतियों को आगे बढ़ाने की हम सब की जिम्मेदारी है। जिससे संगठन ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में भी मजबूत हो और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यहां पर सपा का‌ परचम लहराये।

पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि पार्टी मजबूत होगी तो कार्यकर्ता मजबूत होगा। इसलिए पार्टी में लोगों को जोड़ने का काम करें। जिलाध्यक्ष राजवीर यादव कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में डिंपल यादव ने मैनपुरी चुनाव जीतकर साबित कर दिया कि पार्टी में लोगों को जोड़ेंगे तो सपा सभी चुनाव जीतेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक माला गुप्ता व चुनमुन गुप्ता द्वारा पार्टी के सभी नेतागणों को शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया। इस मौके पर सीताराम शाक्य, लज्जाराम शर्मा, श्याम बाबू यादव, रामपाल यादव, सुखवीर यादव, सुशील वर्मा, रवी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुत्ती लाल वर्मा, गोलू वर्मा, जवाहर गुप्ता, संजय गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, राम औतार गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, उमेश गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, महेंद्र नाथ गुप्ता, संजय गुप्ता, रोहिताश चंद्र गुप्ता, गिरजेश गुप्ता, अनमोल सोनी, राजेंद्र सोनी, ब्रजकिशोर गुप्ता, नीरज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। जिन्होंने मैनपुरी सांसद के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन/राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

यहां स्नान करने से संतान की होती है प्राप्ति, कुंड पर पड़ती है सूर्य की पहली किरण

वाराणसी। घाटों का शहर कहे जाने वाले बनारस में यूं तो बहुत कुछ है, देखने ...