Breaking News

बिधूना: मकरसंक्रांति पर मानव सेवा समिति ने कंबल व खिचड़ी का किया वितरण, शिव मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बिधूना। मकर संक्रान्ति के पर्व पर मानव सेवा समिति सोहनी ने शिव मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित कर गरीब व असहाय लोगों को खिचड़ी के साथ आधा सैकड़ा से अधिक कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिले।

विकास खंड बिधूना के ग्राम सोहनी में मानव सेवा समिति के प्रमुख शिवपाल सिंह राजावत व जनता इंटर कालेज रूरूगंज के प्रबंधक नीरज सेंगर द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व के शुभ अवसर पर स्थानीय शिव मंदिर पर वृहद खिचड़ी भोज के साथ आधा सैकड़ा से अधिक गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किये गये।

समिति द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर कराये गये खिचड़ी भोज के साथ कंबल मिलने से सोनेलाल, माया देवी, राम सिंह, नारायण, अजीत, सुनील, अमोल, नरेश मिस्त्री, राधे श्याम, बिहारी, सुखदेव, विजय बहादुर व दिवारी लाल आदि के चेहरे खिले नजर आये।

प्रबंधक नीरज सेंगर ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है। कहा कि भीषण सर्दी में गरीबों को कंबल वितरित कर उनकी मदद की गयी है।

बिधूना में मनाया गया डिंपल यादव का 40वां जन्मदिन, केक काट एक दूसरे का मुंह मीठा कराया

जिससे इस कड़ाके की ठंड से वह अपना बचाव कर सकें। कहा गरीबों के उत्थान के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। गरीब और असहाय लोगों को ऐसे मौसम में सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। कहा कि सभी सामर्थवान लोगों को गरीबों व असहायों की मदद करनी चाहिए।

बराहार के ग्राम प्रधान राम कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा ऐसे कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीबी के अभाव में कोई भी व्यक्ति पर्व के दिन भूखा ना रहे। उन्होंने कहा कि अन्न दान सबसे बड़ा कोई दान नहीं होता है। गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट से हमें नई प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शिवपाल सिंह राजावत, यस सेंगर, अविरल सेंगर, राजू तोमर, अंकित गुप्ता, संतोष सिंह, रमाशंकर गुप्ता, वकील आदि समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...