Breaking News

लोक मंगल पर जन समस्याओं का निस्तारण

लखनऊ। जनता की समस्या के निस्तारण हेतु इस माह के दूसरे लोक मंगल दिवस पर महापौर और नगर आयुक्त जनता की समस्या का उनके जोन में ही निस्तारण करेंगे। महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी द्वारा जोन-3 में महानगर स्थित कल्याण मंडप में प्रातः 10 बजे जनता की समस्याओं के निस्तारण के साथ शुरू होगी। इसके पश्चात जोन-4 में हुसड़िया चौराहे पर स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर जनता की समस्याओं का त्वरित एक ही पटल पर निस्तारित कराएंगी।

महापौर ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करते हुए व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक लोक मंगल दिवस आयोजित होगा।

प्रथम मंगलवार    – जोन 1 और जोन 2
द्वितीय मंगलवार  – जोन 3 और जोन 4
तृतीय मंगलवार   – जोन 5 और जोन 6
चतुर्थ मंगलवार    – जोन 7 और जोन 8 में यह आयोजन निर्धारित किया गया है।

जरूरतमन्दों को कम्बल

महापौर संयुक्ता भाटिया ने लेबर कॉलोनी वार्ड,राजाजीपुरम में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया।

About Samar Saleel

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...