Breaking News

जिला पंचायत ध्यक्षा पूनम मौर्या ने स्कूल चलो अभियान 2022 का शुभारम्भ किया

वाराणसी। स्कूल चलो अभियान 2022 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम मौर्या द्वारा किया गया।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी काशी विद्यापीठ प्रदीप कुमार मिश्र एवं खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइंस शशिकांत श्रीवास्तव एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह एवं राजेश सिंह, राजदेव, दुर्गा प्रसाद मिश्र, अतुल तिवारी, मनोज कुमार, प्रेमलता यादव, रीता राय, रश्मि दुबे आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।

तदुपरान्त बच्चों के साथ स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। स्कूल चलो, स्कूल चलो,सब बच्चे स्कूल चलो।

आधी रोटी खाएंगे,रोज स्कूल जाएंगे, नारे के साथ बच्चों व शिक्षकों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र व शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा रैली में सहभाग किया गया संचालन सत्यप्रकाश सिंह व सपना तिवारी ने किया।

रिपोर्ट-जमील अख्तर

About Samar Saleel

Check Also

आईएएस में सीएमएस छात्र आदित्य ऑल इण्डिया टॉपर

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज कैम्पस के छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) ...