Breaking News

डीएम ने फरियादी युवती से की शादी

लखनऊ। रायबरेली में तैनात डीएम संजय कुमार खत्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी स्टोरी हिट हो रही है। दरअसल, डीएम साहब ने ऐसी लड़की से शादी की है। जो उनके पास फरियाद लेकर आई थी। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को काफी पहले से जानते हैं।
रायबरेली से पहले संजय कुमार डीएम के तौर पर गाजीपुर में तैनात थे। ऑफिशियल काम के दौरान उनकी मुलाकात विजयलक्ष्मी से हुई। वे किसी काम को लेकर डीएम से मिलने आई थी। विजयलक्ष्मी को देखकर डीएम संजय कुमार काफी खुश हुए। क्योंकि, वो उनकी पुरानी दोस्त थी। दोनों साथ में यूपीएससी की तैयारी दिल्ली में करते थे। फिर से दोनों की मुलाकात हो गई थी। इसके बाद डीएम संजय और विजयलक्ष्मी के बीच की दोस्ती काफी बढ़ गई। पुरानी यादें ताजा हो गई और वे एक दूसरे के घर आने जाने लगे। इस बीच ही दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। इसके बाद 19 नवंबर को दिल्ली में विवाह कर लिया।
विजयलक्ष्मी नहीं हुई थी सफल
डीएम की पत्नी बनीं विजयलक्ष्मी ने कहा कि वो भी तीन बार एक्जाम दी थी। लेकिन, उसका सेलेक्शन नहीं हो सका। इसके बाद वो घर लौट आई थी। विजयलक्ष्मी ने इंटरमीडिएट लुदर्स कांवेन्ट बालिका इंटर कालेज से किया है। उनके पिता रामजी वर्मा का दो वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में कुल तीन भाई व दो बहनें हैं।
डीएम संजय कुमार का क्या है कहना
डीएम संजय कुमार का कहना है कि विजयलक्ष्मी से कोई नया संबंध नहीं बना है। उनसे सात-आठ वर्ष पहले ही आइएएस की तैयारी करने के दौरान मुलाकात हुई थी। हमलोग काफी दिनों तक साथ रहकर पढ़ाई किए हैं। हमारे ग्रुप में और बहुत सारे लड़के-लड़कियां थे।

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...