Breaking News

पेट की समस्याओं और एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो जरुर अपनाए ये घरेलू नुस्खों

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपको पेट की समस्याओं से छुटकारा मिले। पेट की समस्याएं कई दूसरी बीमारियों की भी जड़ होती हैं। भागदौड़ भरी जीवनशैली में सबसे ज्यादा तकलीफ पेट की ही होती है क्योंकि हमारा खानपान सही से नहीं हो पाता है। गैस से लेकर कब्ज, हार्टबर्न और पेट में इंफेक्शन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ये सारी गड़बड़ियां पाचन तंत्र के ठीक से काम नहीं करने की वजह से होती हैं। अगर आप भी पेट की समस्याओं और एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं।

अजवायन
पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद है। अगर आपको ऐसिडिटी या गैस की समस्या है तो आप अजवाइन जरूर खाएं। अजवाइन पेट में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करती है। इसके अलावा अजवाइन में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अगर आप किसी दिन ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजें खा लिए हैं तो उस दिन अजवाइन का सेवन जरूर करें। आपको जब भी पेट में कुछ समस्या लगे तो एक छोटा चम्मच साबुत अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक मिलाकर खा लें और आधा गिलास पानी पी लें। ऐसा करने से आपको बहुत आराम मिलेगा।

हींग
खाने में जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का खूब उपयोग होता है। हींग की सुगंध पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। हींग के सेवन करने से एंजाइम सही मात्रा में निकलता है जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा हींग लिवर को भी मजबूत करता है। पेट दर्द या गैस से जुड़ी समस्या होने पर आप हींग को साबूत भी खा सकते हैं। साबूत हींग खाने के लिए आप एक चावल के दाने की मात्रा में हींग लें और इसे खाकर एक गिलास नॉर्मल या गुनगुना पानी पी लें। छोटे बच्चों के नाभि के ऊपर हींग लगाने से उन्हें गैस का समस्या नहीं होती है।

सौंफ
ऐसिडिटी की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करने से राहत मिलती है। आपको जब भी ऐसी कोई समस्या हो तो आप एक बड़ा चम्मच सौंफ 2 कप पानी में उबाल लें और इस मिश्रण को दिन में दो-तीन बार लें। इस उबले पानी से छोटी और बड़ी आंत दोनो को फायदा होता है। साधरण तौर पर खाना खाने के बाद एक छोटा चम्मच सौफ लेना भी फायदेमंद होता है।

About News Room lko

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...