गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे, प्रेगनेंसी के दौरान महिला को खान पान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। और प्रेग्नेंट महिला को इस बात का ध्यान रखना जरुरी भी होता है। क्योंकि महिला का खान पान प्रेगनेंसी के दौरान महिला को स्वस्थ रखने व् उसके गर्भ में पल रहें शिशु के बेहतर विकास में मदद करता है। तो आइये आज इस आर्टिकल में आपको ऐसे फल के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके सेवन प्रेगनेंसी के दौरान फायदेमंद होता है। और वो है सेब, प्रेग्नेंट महिला यदि सेब का सेवन करती है तो इसका फायदा महिला को मिलने के साथ उसके पेट में पल रहें बच्चे को भी मिलता है। तो अब जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान सेब का सेवन करने से जुडी सम्पूर्ण जानकारी।
प्रेग्नेंट महिला को सेब का सेवन क्यों करना चाहिए?
फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, बीटा कैरोटीन, ऊर्जा, पानी व् अन्य पोषक तत्व सेब में भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। और यह पोषक तत्व केवल प्रेग्नेंट महिला को स्वस्थ रखने में ही नहीं बल्कि शिशु के बेहतर विकास में भी मदद करते हैं। इसीलिए डॉक्टर भी आपको प्रेगनेंसी के दौरान सेब का सेवन करने की सलाह जरूर देती है।
प्रेगनेंसी में कब और कितना करें सेब का सेवन?
गर्भावस्था के दौरान प्रेग्नेंट महिला सेब का सेवन प्रेगनेंसी के किसी भी महीने में कर सकती है। सेब का सेवन करने के लिए प्रेगनेंसी का कोई खास समय नहीं है। लेकिन सेब का सेवन कितना करना चाहिए इस बात का ध्यान रखना जरुरी होता है। क्योंकि सिमित मात्रा में सेब का सेवन प्रेग्नेंट महिला के लिए फायदेमंद हो सकता है। और जरुरत से ज्यादा नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला दिन में केवल एक ही सेब का सेवन करें। ताकि प्रेग्नेंट महिला व् शिशु को सेब के फायदे मिल सके।
प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे
गर्भवती महिला यदि अपनी डाइट में सेब को शामिल करती है। तो महिला को बहुत से फायदे मिलते हैं। तो आइये अब विस्तार से जानते हैं की प्रेगनेंसी में सेब का सेवन करने से कौन से फायदे मिलते हैं।
गर्भावस्था में सेब खाने से मिलता है आयरन व् फोलेट
- प्रेगनेंसी के दौरान बॉडी में आयरन की कमी गर्भवती महिला के लिए शिशु के विकास में कमी, एनीमिया, समय पूर्व प्रसव, डिलीवरी के दौरान आने वाली परेशानियों को बढ़ा सकती है।
- लेकिन सेब का सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला को इस परेशानी से निजात पाने में मदद मिल सकती है।
- क्योंकि सेब में आयरन व् फोलेट की मात्रा मौजूद होती है।