Breaking News

अज्ञात कारणों के चलते प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, लड़की घर में फंदे पर झूली तो लड़के ने खेत पर खड़े पेड़ से लटक कर दी जान

अजीतमल/औरैया। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक प्रेमी जोड़े के शव अलग अलग फांसी के फंदे पर लटके मिले। युवती का शव बीती रात उसके घर में तो युवक का शव रविवार सुबह नहर के पास स्थित बाग के एक पेड़ से लटक मिला। बताया जा रहा कि दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेस प्रसंग चल रहा था। दोनों के द्वारा आत्महत्या किए जाने की संभावना है। मौके पर पुलिस पहुंच गयी है, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
Due to unknown reasons, the loving couple hanged, the girl hanged herself on a noose in the house, and the boy hanged himself from a tree standing on the farm.
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद की कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के गांव अमावता के रहने वाले महावीर दोहरे मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां है। दोनों पुत्र बाहर प्राइवेट नौकरी करते है। जबकि उनकी बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री अंजू घर में परिवार के साथ रहती थी। शनिवार की रात अंजू ने घर के कमरे में लगे कुंडे से फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
सुबह परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को बिना सूचना दिये चुपचाप मृतका के शव को लेकर अंतिम संस्कार करने सिकरोड़ी घाट जा रहे थे। तभी उनको जानकारी मिली कि गांव के रहने वाले राम नरेश दोहरे के छोटे पुत्र कन्हैया दोहरे (20 वर्ष) का शव नहर के पास स्थित बाग के एक पेड़ पर लटका हुआ है। जिसके बाद पुत्री के शव को वापस अपने घर ले गये।
अज्ञात कारणों के चलते प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, लड़की घर में फंदे पर झूली तो लड़के ने खेत पर खड़े पेड़ से लटक कर दी जान
उधर कन्हैया की मौत की खबर लगते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक कन्हैया अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक कन्हैया और अंजू अमावता के जनसहयोगी इंटर कॉलेज के छात्र रहे है। अंजू ने बारहवीं करने के बाद तो वही कन्हैया ने दसवीं करने के बाद पढ़ाई लिखाई बंद कर दी थी। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि दोनो के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अंजू की मौत की खबर के बाद कन्हैया उसके शव को देखने गया। जिसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल भरत पासवान, उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा, कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान मौके पर पहुँचे और शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया गया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...