Breaking News

विद्यांत में दुर्गा पूजा उत्सव

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
  डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। विद्यांत कॉलेज में परम्परा के अनुरूप दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। इस क्रम में सप्तम भोग का श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कोरोना के कारण दिशा निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है।

इस कारण एक साथ अधिक संख्या में श्रद्धालु नहीं आये,फिर भी उत्साह व भक्ति भाव में कोई कमी नहीं थी। सभी प्रकार के अनुष्ठान संपन्न किये जा रहे है। स्थापना पूजा से लेकर संधि पूजा तक विधि विधान पर अमल किया गया। एक सौ आठ दीपक, कमलपुष्प, गुड़हल पुष्प और बेलपत्रों से होने वाली पूजा कोरोना संक्रमण के चलते छोटे स्तर पर की गई।

मां के सातवें स्वरूप की पूजा की गई। ढाक की धुन पर धुनुचि आरती ने लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद भोग लगाया गया। लखनऊ के विद्यांत कॉलेज की दुर्गा पूजा ऐतिहासिक है। लखनऊ की प्राचीन दुर्गा पूजा में इसकी भी गणना होती है।

विक्टर नारायण विद्यांत ने यहां ब्रिटिश काल में ही दुर्गा पूजा प्रारंभ कराई थी। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग सहभागी होते थे। यह परम्परा अनवरत चलती रही।

विद्यांत शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चक्रवर्ती, प्रबंधक शिवशीष घोष, सुरेंद्र मिश्रा, विमल कुमार, मीता चौधरी, सुनील कुमार, मनोहर यादव, विश्वगीत, आलोक कुमार, राजेश मिश्रा, तूलिका, लिपिका, सहित स्थानीय भक्त नियमित पूजा में सहभागी हो रहे है।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...