Breaking News

ऐसे करें शहद का सेवन, कई बीमारी से मिलेगा छुटकारा

शहद में ना सिर्फ मिठास होता है बल्कि सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद है। शहद में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी है। इतना ही नहीं कई बीमारियों में शहद दवा की तरह भी काम करता है। शहद के सेवन से जहां आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है तो वहीं कफ, अस्थमा और हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसके नियमित से सेवन से खून साफ होता है और दिल की बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।

दूध एक संपूर्ण आहार है। जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी और डी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा ये कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड से भी भरपूर होता है। दूध के सेवन से हड्डियां और दांत स्वस्थ रहते हैं। यह भी कहा जाता है कि दूध पीने से तनाव दूर होता है और यह शरीर को हाइड्रेड रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग सेवन के बजाय अगर आप दूध और शहद का सेवन एक साथ करें, तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। जी हां, गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

रोजाना दो चम्मच शहद खाने से बालों को गिरने से रोका जा सकता- नियमित रूप से शहद के सेवन से शरीर को ऊर्जावान बनाया जा सकता है- मांसपेशियां मजबूत करने के लिए शहद का सेवन काफी फायदेमंद रहता है- ठंडे पानी में शहद मिलाकर प्रतिदिन पीने से त्वचा का रंग साफ होता है और इसमें निखार आता है- नियमित रूप से शहद के सेवन से पेट के कैंसर से बचा जा सकता है। शहद में मौजूद ऑक्सीडेंट की मदद से ट्यूमर बनने से भी रोका जा सकता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...