Breaking News

प्रभावी मतदाता संवाद

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान को कुछ ही दिन बचे है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रचार कार्य जारी है। सर्वाधिक सक्रियता भाजपा में दिखाई दे रही है। उसमें दिग्गज स्टार प्रचारकों की संख्या भी सर्वाधिक है। क्षेत्रीय पार्टियां इस आधार पर पिछड़ जाती है। इसका कारण है कि ऐसी पार्टियां व्यक्ति आधारित होती है।

भाजपा विचार व कैडर आधारित पार्टी है। इसलिए इसमें सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन व सरकार की शीर्ष श्रेणी में पहुंच सकता है। राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर दिग्गजों की कमी नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डॉ. दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह प्रभावी मतदाता संवाद में सहभागी हो रहे है।

इन सभी के पास योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए बहुत कुछ है। इसके साथ ही विपक्ष पर हमला बोलने के लिए मुद्दों की कमी नहीं है। क्योंकि वर्तमान सरकार के पहले बसपा और सपा को पूर्ण बहुमत से पूरे कार्यकाल तक सरकार चलाने का अवसर मिला था। ऐसे में मतदाताओं के समक्ष बसपा सपा और वर्तमान भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। भाजपा ने अपना रिपोर्ट कार्ड दस्तावेज के रूप में जारी किया था। उसकी उपलब्धियों को प्रत्यक्ष रूप में देखा जा सकता है।

करोड़ों की संख्या में सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इसमें किसान सम्मान निर्धन आवास,करीब तीन दर्जन मेडिकल कॉलेज,पांच एक्सप्रेस वे,श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्मांण के अलावा निशुल्क राशन शौचालय,आयुष्मान उज्ज्वला आदि अनेक का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। प्रभावी मतदाता संवाद में भाजपा नेता इन तथ्यों का उल्लेख कर रहे है। इसके आधार पर पिछली सरकारों से तुलना की जा रही है। योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व कोरोना उपचार की व्यवस्था का जायजा ले रहे है। इसके दृष्टिगत वह राजधानी लखनऊ में समीक्षा बैठक करते है। इसके अलावा वह जनपदों की यात्रा कर रहे है। जहां वह आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते है। संबधित अधिकारियों विशेषज्ञों व जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करते है। गत दिवस योगी आदित्यनाथ बुलन्दशहर एवं मथुरा के प्रवास पर थे। जहां सार्वजनिक सभाओं,जनसम्पर्क व कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

उन्होंने रामलीला मैदान गुलावठी, बुलन्दशहर,स्वामी आदर्श इंटर कालेज, ग्राम तरौली,छाता,मथुरा लाला जी का बाडा, गोवर्धन, मुथरा, बीएन पोद्दार इंटर कालेज, मथुरा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की अस्मिता और सनातन आस्था के मानबिन्दुओं के सम्मान व अपने अतीत की गौरवशाली परम्परा की पुनर्स्थापना भाजपा का ध्येय है। अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर और काशी में भगवान विश्वनाथ का भव्य धाम बन रहा है। फिर मथुरा वृन्दावन कैसे छूट जाएगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इसी उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है। परित्राणाय साधूनां, विनाशाय च दुष्कृताम् का संदेश देती यह पावन धरा हर युग में आततायी, अराजक कंस के पराजय का उद्घोष करती रही है। प्रथम उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन के सुअवसर पर प्रदेश की विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ओडिओपी योजना प्रारम्भ की गई थी।

इसके माध्यम से आज बुलंदशहर की अप्रतिम शिल्पकला के प्रतीक सिरेमिक उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है। माँ अवंतिका देवी के आशीर्वाद से आच्छादित कश्यप ऋषि की सिद्धस्थली,मॉं गंगा यमुना की अविरल धाराओं के मध्य स्थित बुलंदशहर महाभारतकालीन ऐतिहासिक धरा है।

मॉं गंगा की तरह भाजपा ने भी बिना किसी भेदभाव के बुलंदशहर का समग्र विकास किया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने ऋण माफी से लेकर फसल ​बीमा तक किसान कल्याण हेतु अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करें वोट- पंकज सिंह

• प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सकों, केमिस्टों और वरिष्ठ व्यापारियों के अनुरोध पर चाय पर चर्चा में ...