Breaking News

ई-शिक्षण को सुगम बनाने का प्रयास

रिपोर्ट-डॉ.दिलीप अग्निहोत्री

लॉक डाउन की अवधि ने शिक्षा को भी प्रभावित किया है। शिक्षा के माध्यम में अभिनव प्रयोगों पर अमल किया जा रहा है। शिक्षक व विद्यर्थियो के मध्य डिजिटल संवाद प्रगति पर है। लखनऊ विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों पर वेबिनार का आयोजन इसी संदर्भ में हैं।

इस क्रम में शिक्षा विभाग का बेबीनार इसी क्रम में था। इसमें शिक्षण हेतु ई सामग्री पर विचार किया गया। इसकी अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने की। उन्होंने ई सामग्री प्रक्रिया को सामयिक बताया। इसको विकसित बनाने का आह्वान किया।

विभागाध्यक्ष प्रो.अमिता बाजपेयी ने बेबीनार में ऑनलाइन सहभागी बने लोगों का स्वागत किया। बेबीनार की उपयोगिता को रेखांकित किया। बेबीनार की समन्वयक अतिरिक्त डीन अकादमिक सेल डॉ. किरण लता डंगवाल ने वर्तमान स्थिति में ई-कंटेंट को आवश्यक बताया। ई-सामग्री प्रभावी व शीघ्रता से लोगों तक पहुंचती है। बेबीनार में उठे प्रश्नों का भी समाधान किया गया।

शिक्षा विभाग के प्रोफेसर दिनेश कुमार धन्यवाद ज्ञापित किया। विस्तृत और इंटरैक्टिव सत्र में सहभागियों ने गहरी दिलचस्पी दिखाई। शिक्षा में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी चर्चा की गई।

बताया गया कि इस संकट काल में भी शिक्षक प्रभावशाली शिक्षण के लिए तत्पर हैं। इसके मद्देनजर ई कंटेंट के माध्यम से ही इस कठिन कार्य को सुगम बनाया जा है।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...