Breaking News

स्थानीय समस्याओं के समाधान प्रयास

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु अनेक स्तर पर अभियान चला रही है। इसमें ग्रीन गैस व सोलर एनर्जी के प्रति जनजागरण व जनसहयोग कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है। इसके दृष्टिगत महासमिति संबंधित अधिकारियों के अलावा प्रदेश शासन के मंत्रियों,महापौर,नगर आयुक्त के साथ संवाद भी कर रही है। पिछले दिनों विधि मंत्री बृजेश पाठक को भी महासमिति ने कार्यक्रम में आमंत्रित किया था।

इसमें बृजेश पाठक ने अनेक समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। इस क्रम में एक कार्यक्रम विनीत खण्ड के पूजा पार्क में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महासमिति के माध्यम से उपखण्ड समितियों द्वारा स्थानीय समस्यों के संबद्ध में नगर विकास मंत्री व महापौर को पत्र सौपें गए।

निगरानी केंद्र की स्थापना

इस अवसर पर आशुतोष टण्डन ने कहा कि नागरिक सुविधाओं की निगरानी के लिए लखनऊ में केन्द्रीय निगरानी केन्द्र स्थापित कर चुकी है। सरकार अब नागरिक सुविधाओं से सम्बन्धित तंत्र को बेहतर बना रही है। इससे प्रदेश के कम से कम सभी स्मार्ट शहरों की जन समस्याओं का निस्तारण बारह घण्टे से भी कम समय में हो सकेगा। छोटी मोटी समस्याएँ तो कुछ घण्टों में हल हो सकेंगी।

अव्वल बनेगा लखनऊ

राज्य सरकार लखनऊ और वाराणसी को स्वच्छता में देश का अव्वल शहर बनाने के लिए संकल्पित है। आशुतोष टण्डन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में स्मार्टसिटी के रूप में चयनित प्रदेश के दस महानगरों में स्वच्छता सहित अन्य सभी बुनियादी और नागरिक सुविधाओं की निगरानी लखनऊ में स्थापित केन्द्रीय निगरानी केन्द्र की जाएगी।

रैंकिंग में उत्साहजनक उछाल

नगर विकास मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल सत्रह नगर निगम हैं। इनमें दस स्मार्ट शहर हैं। लखनऊ का स्वच्छता रैंकिंग में देश में बारहवाँ स्थान हो गया है। जबकि पिछली सरकार के दौरान लखनऊ 279 नम्बर पर था। महापौर संयुक्ता भाटिया ने इस बात पर प्रसन्नता जतायी कि गोमतीनगर में नागरिकों की जागरूकता से शहर के अन्य इलाक़ों के लोग भी प्रेरित हुए तथा हो रहे हैं शहर को स्वच्छ तथा समस्यामुक्त बनाने के लिए संयुक्त रूप में कर रहे हैं।

82 उपखण्ड समितियों की भागीदारी

नगर विकास मंत्री ने गोमतीनगर निवासियों के उत्साह और जनकल्याण महासमिति की सक्रियता को सराहनीय बताया। महासमिति के महासचिव डॉ राघवेन्द्र शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति कार्यपालिका से जुड़ी सभी 82 खण्ड। उपखण्ड समितियों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,अन्य पदाधिकारियों तथा विशिष्ट जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीपी अरोड़ा ने की।

स्वास्थ्य सम्बन्धी कारणों से महासमिति के अध्यक्ष प्रो. बी.एन.सिंह बाद में सम्मिलित हो सके। सचिव रूप कुमार शर्मा, जीवी नायर कोषाध्यक्ष, परशुराम पाण्डेय, डॉ. आलोक अमित आदि ने सक्रियता से अपने दायित्वों को अंज़ाम दिया। बैठक में पार्षद रामकृष्ण यादव संजय सिंह राठौर,अतुल तिवारी के.के. जायसवाल नगर निगम ज़ोन-4 के उप नगर आयुक्त आर.एन. पाल सहित सभी पदाधिकारी व विशेष आमंत्रित गण्यमान उपस्थित रहे। गोमतीनगर के विवेक खण्ड-3 स्थित ‘पूजा पार्क’ में हुई जनकल्याण महासमिति कार्यपालिका की बैठक में गोमतीनगर विस्तार और सम्बन्धित ग्रामों- खरगापुर,कौशलपुरी, बड़ा-छोटा भरवारा आदि सहित समूचे गोमतीनगर क्षेत्र के तीन सौ से अधिक सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया।

About Samar Saleel

Check Also

भीख मांगने वालों ने कुचला महिला का सिर, स्टेशन की पार्किंग में फेंका; मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग ...