Breaking News

गौ माता की सभी लोग करें सेवा: रसालिका सिंह

कानपुर देहात। अखिल भारतीय गौरक्षा परिषद की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रसालिका सिंह ने आज अपने आवास अकबरपुर माती में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि हमारे सगठन का उद्देश्य है कि गौ की रक्षा सभी को करनी चाहिए, क्योंकि वह हमारी गौ माता है।

उन्होंने कहा, हिन्दू धर्म में आज भी हम लोगों के घरो में खाना बनाया जाता हैं तो सबसे पहली रोटी गौ माता के लिए ही बनाई जाती हैं और उसको खिलाई जाती है। अखिल भारतीय गौरक्षा परिषद के सभी पदाधिकारियों से मेरी अपील है कि गौ माता की सेवा व उनकी रक्षा करें।

कही पर भी कोई गौ माता पर जुल्म एवं अत्याचार करता है तो उसका हर कीमत पर विरोध करके उसे ऐसा करने से रोका जाये। अगर वो रोकने पर भी नहीं मानता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व को अवगत करायें। सभी पदाधिकारी ईमानदारी और मेहनत से गौ रक्षा में जुटें।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त किए स्टार प्रचारक, राजस्थान व एमपी के सीएम भी करेंगे प्रचार

यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में आठ सीटों पर मतदान होगा जिसके ...