Breaking News

‘ब्वॉयफ्रेंड’ शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, देख फैस हैरान

जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे शिखर पहाड़िया के साथ चल रहे हैं। दोनों को वेकेशन से लेकर पार्टीज तक में साथ देखा जाता है। सोमवार को जाह्नवी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो और शिखर तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

रिपोर्ट है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में शिखर को बोनी कपूर के साथ देखा गया था। दोनों ने पपराजी के सामने पोज भी दिया था। हालांकि अभी तक जाह्नवी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

जाह्नवी और शिखर कई साल पहले रिलेशनशिप में थे फिर वो अलग हो गए। करण जौहर नेकॉफी विद करण में जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को कन्फर्म किया था।

उस एपिसोड में जाह्नवी और सारा अली खान साथ में पहुंची थीं। तब करण ने कहा, मेरा मतलब बीते हुए वक्त से है। तुम दोनों दो भाइयों को डेट कर रही थी। और हम तीनों में एक समानता है कि वो मेरी बिल्डिंग में रहते हैं। बताया जाता है कि सारा ने शिखर के भाई वीर पहाड़िया को डेट किया था।

तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना। वहीं शिखर ने सफेद धोती और रेड स्टोल लिया था। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान जाह्नवी की बहन खुशी भी मौजूद थीं। खुशी ने ग्रीन और रेड लहंगा कैरी किया। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर शिखर को जन्मदिन की बधाई भी दी है। जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने भगवान के दर्शन किए।

 

About News Room lko

Check Also

प्रशंसक के ठगी के दावे पर आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रतिक्रिया, पोस्ट कर किया सचेत

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी एक प्रशंसक के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। जानकारी हो कि ...