Breaking News

अंडरवाटर रोमांस करते नजर आए फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, यहाँ देखिए कुछ तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं।अब दोनों समय निकाल कर मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं, जिसका वीडियो शेयर कर एक्टर ने इसकी झलक दिखाई है।

वीडियो में पहले फरहान और शिबानी रेत किनारे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फरहान ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। वहीं शिबानी व्हाइट आउटफिट में दिखाई दी रही है। इसके बाद दोनों रेत पर बैठे हुए हैं। फिर दोनों बोट में बैठकर स्कूबा डाइविंग के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं।

फरहान और शिबानी लगातार इस वेकेशन की फोटोज को शेयर कर रहे है। अब एक्टर ने एक वीडियो शेयर कर अपने हॉलिडे रोमांस की झलक दी है। वीडियो में कपल को अंडरवाटर Kiss करने हुए देखा जा सकता है।

दोनों बीच पर चश्मे लगाकर जोरदार डांस करते दिख रहे हैं, इसके बाद दोनों को स्कूबा डाइविंग के लिए जाते देखा जा सकता हैइसके अलावा दोनों डांस करते और एक दूसरे को गले लगाते भी नजर आ रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...