Breaking News

नई तकनीक अपना कर कृषि को आगे बढ़ाए किसान: सीडीओ

  • जिला कृषि विज्ञान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रायबरेली। गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव की अध्यक्षता में कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों को जागरूकता के साथ खेती करने का सुझाव दिया। साथ ही साथ नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया जिससे खेती को विकसित किया जा सके।

उद्यानमंत्री ने गेगासो घाट पर सिपाही राघवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा सरकार हर मोर्चे पर किसानों के साथ है किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।जिनका लाभ लेकर किसान कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि वैज्ञानिक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, एईएमआई विशिष्ट अतिथि के रूप में माइक्रोवेटर शेड के प्रधान गण, महिला समूह अध्यक्ष ममता, सुमन, विद्यावती सहित दो सौ किसानों ने प्रतिभाग किया।

नई तकनीक अपना कर कृषि को आगे बढ़ाए किसान

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना की विस्तृत जानकारी कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों व अन्य अधिकारियों ने दी। जिसमे जिला द्वारा विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में योजना की बारीकियों के बारे में बताया गया।

मुख्य अभियंता ने बैठक में बिलिंग एजेंसी को लगाई फटकार, कर्मचारियों का फोन रिसीव न हुआ तो होगी कार्रवाई, लापरवाह कर्मियों के कसे पेंच

प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों ,एफपीओ बनाने के लिए , खेती में बीमारियां कैसे ठीक हो किसानों महिलाओं को हर सहयोग की बात कही गई। उप कृषि निदेशक विनय सिंह ने सरेनी के किसानों अधिकारियों मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। विभागीय कर्मचारी के रूप डा प्रशान्त उपाध्यय, विनोद कुमार, अजय तिवारी, वीरेंद्र सिंह, आशीष वर्मा, धीरज यादव, सुनील यादव, लालचंद्र साहू, राजेश यादव, रवि शंकर शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद सीडीओ ने देखी कृषि विज्ञान केंद्र की फसलें

कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम के बाद सीडीओ पूजा यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र के अंदर कई प्रकार की फसलों का जायजा भी लिया । उन्होंने कहा किसान यदि उचित सलाह के साथ खेती करें तो निरंतर प्रगति कर सकता है। खेती भी आज विकसित हो रही है। नई नई तकनीकें अपनाने से निश्चित ही हमारा किसान आगे बढ़ेगा।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...