Breaking News

रालोद नेता वसीम हैदर ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, कहा- घरेलू गैस के दामों में वृद्धि करके दिया होली का तोहफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता वसीम हैदर (Wasim Haider) ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके प्रदेश की महिलाओं को होली पर्व पर तोहफा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिजली और घरेलू गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख का समाज के उत्थान में अद्वितीय योगदान

श्री हैदर ने कहा कि सरसों तेल, दाले तथा अन्य खाद्य पदार्थ के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं और डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है ऐसे में सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी के त्योहार की मिठास को कम करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू के अलावा कमर्शियल सिलेंडर में भी वृद्धि करने से होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करना महंगा पड़ सकता है।

रालोद के पूर्व उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने कहा कि भाजपा सरकार को वो दिन याद करने चाहिए जब वह विपक्ष में थे तब नाम मात्र बढ़ने मात्र से ही उनके नेता सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरकर तमाशा करने लगते थे। लेकिन आज उनकी सरकार में महंगाई दुगुनी तिगुनी गति से बढ़ रही है।

उद्यानमंत्री ने गेगासो घाट पर सिपाही राघवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

अब क्या उनकी आंखों पर पट्टी बंधी है जिससे उन्हें जनता का दुख दर्द दिखाई नहीं देता है। उन्होंने भाजपा से प्रश्न करते हुये कहा कि क्या उन्हें नहीं पता कि रोज रोटी रोजी कमाने खाने वाला व्यक्ति इतना महंगा सिलेंडर कहां से खरीद पायेगा वह अपना त्यौहार कैसे मनाएगा?

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...