Breaking News

सरकार के फैसले से खुश नजर आये किसान

रायबरेली। गाँव से लेकर कस्बा तक  किसान सरकार के फैसले से खुश नजर आये। थुलरई निवासी किसान हरिकेश सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने इसे अपने अधिकारों की लड़ाई की जीत बताया है। किसानों का कहना है कि लंबी लड़ाई के बाद कृषि कानून बिल लागू न किए जाने का फैसला हमारे हित में है। जिस की लड़ाई किसान भाई लंबे समय से लड़ रहे थे।

खरगपुर कुर्मियना निवासी किसान बृजेश कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार का यह फैसला आगामी 2022 विधानसभा चुनाव से प्रेरित है। उनके अनुसार इसे किसानों के वोट बैंक को साधने के लिए उठाया गया कदम बताया है। थुलरई के गुरुप्रसाद त्रिपाठी बताते हैं की किसान का आक्रोश कम नही हुआ है इससे सिद्द हो गया कृषि  कानून सही नही थे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...